Delhi, Haryana समेत 3 राज्य में आंधी-बारिश का Yellow Alert, अगले 2 दिन तक बदला रहेगा मौसम
Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक आज रात से दिल्ली-NCR में तेज आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक आज रात से दिल्ली-NCR में तेज आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह मौसम अगले दो दिनों तक ऐसा ही बना रह सकता है, जिससे लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने बताया कि 20 जून की शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। यह स्थिति 21 और 22 जून को भी जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद 23 से 26 जून के बीच हल्के बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
IMD ने केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी 20 से 22 जून के बीच बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं की वजह से हो रहा है।
खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि वे आंधी-तूफान के समय घर के अंदर ही रहें और पेड़ों या किसी कमजोर ढांचे के नीचे शरण न लें। साथ ही बिजली के तारों से दूर रहने, खिड़की-दरवाजे बंद रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।
तापमान की बात करें तो 20 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 21 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।