Delhi, Haryana समेत 3 राज्यों में बारिश के लिए IMD ने जारी किया Yellow Alert, अगले कुछ दिन गर्मी से मिलेगी राहत
Delhi: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि भीषण गर्मी के बाद अब मौसम बदलने वाला है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और झमाझम बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा और
Delhi: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि भीषण गर्मी के बाद अब मौसम बदलने वाला है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और झमाझम बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लिए अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
IMD ने 30 जून और 1 जुलाई के लिए दिल्ली-एनसीआर में Yellow Alert जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 kmph तक पहुंच सकती है। सोमवार शाम को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 29 जून को जो हीटवेव जैसी स्थिति थी, वह अब खत्म हो जाएगी। 30 जून से 5 जुलाई के बीच रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 2 जुलाई से 4 जुलाई के बीच बारिश का दायरा और बढ़ेगा। उत्तर भारत के अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम काफी कूल हो जाएगा।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दिल्ली पहुंचने में इस बार थोड़ी देरी हुई है। आमतौर पर यह 27 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार इसके 4 जुलाई के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल प्री-मॉनसून और मॉनसून की शुरुआती बारिश से लोगों को राहत मिल रही है। 1 से 3 जुलाई के बीच बिजली गिरने और 40 से 60 kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।