Delhi-NCR के आसपास 300 km तक फैला प्रदूषण का खतरा, कई कोयला प्लांट बिना फिल्टर के उगल रहे जहरीली गैस
Delhi: दिल्ली और उसके आसपास रहने वाले लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि दिल्ली-NCR के 300 किलोमीटर के दायरे में मौजूद कई कोयला बिजली प्लांट हवा में भारी मात्रा में सल्फर डाइऑक्साइड (SO
Delhi: दिल्ली और उसके आसपास रहने वाले लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि दिल्ली-NCR के 300 किलोमीटर के दायरे में मौजूद कई कोयला बिजली प्लांट हवा में भारी मात्रा में सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) छोड़ रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इनमें से कई प्लांटों को प्रदूषण रोकने वाले जरूरी सिस्टम लगाने से छूट मिली हुई है।
Centre for Research on Energy and Clean Air (CREA) ने 13 जुलाई 2026 को यह विश्लेषण जारी किया। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के आसपास के 37 कोयला प्लांट यूनिट्स में से 20 यूनिट्स ऐसी हैं जो सुरक्षित सीमा से ज्यादा SO2 गैस निकाल रही हैं। साल भर में निकलने वाली कुल सल्फर डाइऑक्साइड का करीब 90% हिस्सा उन्हीं प्लांटों से आ रहा है जिनमें Flue Gas Desulphurisation (FGD) सिस्टम नहीं लगा है।
सरकार ने जुलाई 2025 में नियमों में बदलाव किया था, जिसके बाद ‘Category C’ में आने वाले करीब 78% कोयला प्लांटों को FGD सिस्टम लगाने की अनिवार्यता से छूट दे दी गई। CREA का कहना है कि इसी छूट की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। रिपोर्ट में बताया गया कि Category C प्लांटों से ही 81% जहरीला उत्सर्जन हो रहा है।
प्रदूषण फैलाने वाले मुख्य प्लांटों की लिस्ट में राजपुरा, तलवंडी साबो, राजीव गांधी थर्मल पावर स्टेशन, गुरु हरगोबिंद TPS, हरदोईगंज और रोपड़ शामिल हैं। हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के पानीपत और यमुनानगर प्लांट और पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के तलवंडी साबो, गुरु हरगोबिंद और रोपड़ प्लांट भी इस दायरे में हैं। वहीं, दादरी और महात्मा गांधी थर्मल पावर प्लांट में FGD सिस्टम काम कर रहा है, इसलिए वहां प्रदूषण का स्तर सबसे कम पाया गया।
CREA ने मांग की है कि सभी कोयला प्लांटों के लिए FGD सिस्टम लगाना फिर से अनिवार्य किया जाए, चाहे वे किसी भी कैटेगरी के हों। साथ ही, प्रदूषण की निगरानी का डेटा ऑनलाइन और पब्लिक किया जाए ताकि आम लोग जान सकें कि उनके इलाके की हवा कितनी जहरीली है।