Delhi के नेशनल वॉर मेमोरियल में कारगिल शहीदों को किया गया याद, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी श्रद्धांजलि

Delhi: देश के वीर जवानों के सम्मान में 27वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth और रक्षा सचिव Rajesh Kumar Singh

Delhi: देश के वीर जवानों के सम्मान में 27वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth और रक्षा सचिव Rajesh Kumar Singh ने शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान रक्षा राज्य मंत्री और रक्षा सचिव ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ Chief of Defence Staff (CDS) और तीनों सेनाओं के प्रमुख (Tri-Service Chiefs) भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने कारगिल युद्ध के नायकों के साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।