Delhi के Nangloi में विवाहिता ने की आत्महत्या, वीडियो में ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
Delhi: राजधानी के नांगलोई इलाके में एक 24 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौत से पहले महिला ने अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत क
Delhi: राजधानी के नांगलोई इलाके में एक 24 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौत से पहले महिला ने अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के बारे में बताया है।
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। उसका पति प्राइवेट सेक्टर में काम करता है। महिला ने तीन मिनट से ज्यादा लंबे इस वीडियो में अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने वीडियो में यह भी कहा कि उस पर काले जादू के आरोप लगाए जा रहे थे, जबकि वह ऐसा कुछ नहीं करती थी। उसने बताया कि पति और ससुराल वालों के व्यवहार के कारण वह अब इस माहौल में और नहीं रह सकती थी।
वीडियो में महिला ने अपने माता-पिता से भावुक अपील की है कि वे आपस में झगड़ा न करें और उसकी डेढ़ साल की बेटी का पूरा ख्याल रखें। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन मोबाइल से मिला वीडियो पुलिस के लिए सबसे अहम सबूत है। दिल्ली पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।