Delhi से 6 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, पानीपत, अलवर के बाद अब पलवल-रोहतक और बड़ौत तक पहुंचेगी रैपिड रेल

Delhi: दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए सफर अब और आसान होने वाला है। नमो भारत (RRTS) ट्रेन का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, जिससे दिल्ली एक बड़ा कनेक्टिविटी हब बन जाएगा। सराय काले खां स्टेशन मुख्य केंद्र होगा, जहां से हरियाणा

Delhi: दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए सफर अब और आसान होने वाला है। नमो भारत (RRTS) ट्रेन का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है, जिससे दिल्ली एक बड़ा कनेक्टिविटी हब बन जाएगा। सराय काले खां स्टेशन मुख्य केंद्र होगा, जहां से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई बड़े शहर आपस में जुड़ेंगे।

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) इस पूरे प्रोजेक्ट को संभाल रहा है। ये ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे घंटों का सफर मिनटों में पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि सराय काले खां स्टेशन पर अलग-अलग रूट की ट्रेनें मिलेंगी, जिससे यात्रियों को ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भीड़ बढ़ने पर ये ट्रेनें हर 3 मिनट में उपलब्ध होंगी।

नमो भारत के प्रस्तावित और चालू रूट

रूट का नाम खासियत और कनेक्टिविटी
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ 82 किमी लंबा रूट, दिल्ली को यूपी से जोड़ता है।
दिल्ली-गुरुग्राम-अलवर दिल्ली, गुरुग्राम और राजस्थान के अलवर को जोड़ेगा, सफर 2 घंटे से कम होगा।
दिल्ली-पानीपत-करनाल सोनीपत, समालखा, पानीपत और करनाल जैसे शहरों को जोड़ेगा।
दिल्ली-पलवल फरीदाबाद और पलवल को जोड़ेगा, सफर का समय 45-50 मिनट रह जाएगा।
दिल्ली-रोहतक बहादुरगढ़ और रोहतक के लिए प्रस्तावित रूट।
दिल्ली-बड़ौत शाहदरा से बड़ौत तक का प्रस्तावित रूट।

इसके अलावा, नमो भारत का विस्तार अब उत्तराखंड तक भी होगा। मेरठ से ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला तक 150 किलोमीटर का नया विस्तार किया जाएगा। इस पर यूपी और उत्तराखंड सरकार के साथ NCRTC की सहमति बन गई है। इससे दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी तय करने में करीब 3 घंटे लगेंगे, जो सड़क के मुकाबले आधा समय है।

एक और बड़ी योजना गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट के लिए है। यह 72.44 किलोमीटर लंबा चौथा गलियारा होगा, जिसकी लागत करीब 20,640 करोड़ रुपये आएगी। इससे गाजियाबाद से जेवर हवाई अड्डे पहुंचने में 40-50 मिनट की बचत होगी। वर्तमान में दिल्ली-मेरठ रूट पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है, जिससे पीक आवर्स में अतिरिक्त ट्रिप भी जोड़ी गई हैं।