Delhi में बिल्डर के ऑफिस में दिनदहाड़े फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Delhi: राजधानी के नबी करीम इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बिल्डर के दफ्तर में घुसकर फायरिंग कर दी गई। यह वारदात आर्य नगर स्थित शिव मंदिर के पास बिल्डर महेश चंद के ऑफिस में हुई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इल

Delhi: राजधानी के नबी करीम इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक बिल्डर के दफ्तर में घुसकर फायरिंग कर दी गई। यह वारदात आर्य नगर स्थित शिव मंदिर के पास बिल्डर महेश चंद के ऑफिस में हुई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के लोगों में डर का माहौल है।

पुलिस को इस घटना की जानकारी शाम 5:09 बजे एक पीसीआर कॉल के जरिए मिली। बिल्डर महेश चंद के बेटे राहुल जिंदल ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी और बिल्डर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद बदमाश ने ऑफिस के अंदर दो राउंड फायरिंग की। दहशत फैलाने के लिए आरोपी ने सड़क पर भी हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गया।

नबी करीम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वहां से खाली कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी मकान देखने के बहाने इस दफ्तर में आ चुका था, जिससे उसकी पहचान होने की उम्मीद है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं और भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में पुरानी रंजिश और रंगदारी जैसे सभी पहलुओं की जांच कर रही है। राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।