Delhi के Mundka में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा
Delhi: राजधानी के Mundka Industrial Area में एक फैक्ट्री के अंदर सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा जहरीली गैस की वजह से हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और
Delhi: राजधानी के Mundka Industrial Area में एक फैक्ट्री के अंदर सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा जहरीली गैस की वजह से हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।
यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार, 26 जून 2026 को दोपहर करीब 12:03 बजे हुआ जब दिल्ली फायर सर्विस को मदद के लिए कॉल मिला। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री नंबर 93/8 (Marwah Printers) में पहले एक मजदूर टैंक के अंदर गया और वहां बेहोश होकर गिर गया। उसे बचाने के लिए जब दो और साथी अंदर उतरे, तो वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और तीनों की मौत हो गई।
मृतक मजदूरों की पहचान अरुण (38), संदीप (32) और चांद (42) के रूप में हुई है, जो सुल्तानपुरी इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Mangolpuri के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया है।
जांच अधिकारी SI प्रवेश ने बताया कि शुरुआती जांच में दम घुटने और जहरीली गैस की वजह से मौत की बात सामने आई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या मजदूरों को टैंक में उतरने से पहले जरूरी सुरक्षा उपकरण दिए गए थे या नहीं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि सफाई के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं।
इस घटना ने एक बार फिर मैनुअल स्कैवेंजिंग यानी हाथों से टैंक सफाई के खतरे को सामने ला दिया है, जबकि 2013 के कानून के तहत इस तरह की सफाई पर पाबंदी है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और Mundka SDM समेत अन्य अधिकारी जांच में जुटे हैं।