Delhi की मुनक नहर में डूबे दो दोस्त, NDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Delhi: राजधानी के बवाना इलाके की मुनक नहर में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो युवक गहरे पानी के तेज बहाव में बह गए। इस हादसे में प्रशांत और सत्यम लापता हैं, जबकि उनका एक तीसरा दोस्त मनीष रस्सी पकड़कर बाहर निकलने में कामया

Delhi: राजधानी के बवाना इलाके की मुनक नहर में नहाने गए तीन दोस्तों में से दो युवक गहरे पानी के तेज बहाव में बह गए। इस हादसे में प्रशांत और सत्यम लापता हैं, जबकि उनका एक तीसरा दोस्त मनीष रस्सी पकड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहा। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और दोनों युवकों के परिवार नहर किनारे बैठकर उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

यह हादसा रविवार दोपहर 21 जून 2026 को हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त बवाना की मुनक नहर में नहाने गए थे, लेकिन उन्हें तैरना नहीं आता था। इसी वजह से वे पानी के तेज बहाव को संभाल नहीं पाए और डूब गए। मनीष तिवारी ने मौके पर मौजूद रस्सी के सहारे अपनी जान बचा ली, लेकिन प्रशांत (24 साल) और सत्यम (18 साल) पानी की गहराई में ओझल हो गए।

दिल्ली पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, तुरंत दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों को मौके पर भेजा गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रविवार देर रात तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन दोनों लड़कों का कोई सुराग नहीं मिला। 23 जून तक भी सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस मनीष के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। लापता युवक किराड़ी के प्रेम नगर इलाके के रहने वाले थे।