Delhi में मुहर्रम पर ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद; दोपहर 12 से रात 10 बजे तक लागू रहेंगे नियम

Delhi: दिल्ली में मुहर्रम के ताजिया जुलूस को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। शहर के कई इलाकों में रूट बदले गए हैं और नो-पार्किंग के कड़े नियम लागू किए गए हैं। अगर आप 26 जून 2026 को बाहर निकलने की योजना बना

Delhi: दिल्ली में मुहर्रम के ताजिया जुलूस को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। शहर के कई इलाकों में रूट बदले गए हैं और नो-पार्किंग के कड़े नियम लागू किए गए हैं। अगर आप 26 जून 2026 को बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें ताकि आप जाम से बच सकें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यह नियम 26 जून को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेंगे। सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली और साउथ दिल्ली के कई हिस्सों में रूट डायवर्ट किए गए हैं। खासतौर पर साउथ दिल्ली के जोरबाग स्थित कर्बला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

जुलूस का मुख्य रास्ता छत्ता शहजाद से शुरू होकर पहाड़ी भोजला, चितली क़बर, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कनॉट प्लेस, पटेल चौक और तुगलक रोड होते हुए जोरबाग कर्बला तक जाएगा। इस वजह से मथुरा रोड, जनपथ, एमबी रोड और नजफगढ़ रोड जैसे मुख्य रास्तों पर असर पड़ेगा। भारी और धीमी रफ्तार वाले वाहनों के आने पर रोक रहेगी।

प्रभावित क्षेत्र/पॉइंट्स सुझाए गए वैकल्पिक रास्ते
जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, तुगलक रोड सेंट्रल दिल्ली के लिए सिकंदरा रोड और बाराखंबा रोड का इस्तेमाल करें
साउथ दिल्ली के रास्ते और जोरबाग क्षेत्र साउथ दिल्ली जाने के लिए आई.पी. मार्ग और रिंग रोड का उपयोग करें
बृज मोहन चौक, हौज़ क़ाज़ी, अजमेरी गेट, झंडेवालान, मंडी हाउस मेट्रो सेवाओं का उपयोग करें ताकि सफर बिना रुकावट पूरा हो सके

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें। बस सेवाओं के रूट भी बदले जा सकते हैं या कुछ रूट बीच में ही खत्म हो सकते हैं, इसलिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर रहेगा।