Delhi में मॉनसून ब्रेक, अगले एक हफ्ते नहीं होगी बारिश; पारा 38 डिग्री तक जा सकता है
Delhi: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को अब उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली में मॉनसून ब्रेक की स्थिति बन गई है, जिससे अगले करीब एक हफ्ते तक बारिश की गतिविधियां काफी कम रहेंगी। बारि
Delhi: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को अब उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली में मॉनसून ब्रेक की स्थिति बन गई है, जिससे अगले करीब एक हफ्ते तक बारिश की गतिविधियां काफी कम रहेंगी। बारिश कम होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को फिर से गर्मी महसूस होगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और स्काईमेट वेदर के मुताबिक मॉनसून फिलहाल एक लंबे विराम पर है। इसका मुख्य कारण उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र है, जो अब कमजोर होकर मध्य उत्तर प्रदेश की तरफ खिसक गया है। इस वजह से मॉनसून की अक्षीय रेखा दिल्ली से उत्तर की ओर चली गई है। शुक्रवार को IMD ने हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन मौसम बदला तो इसे वापस ले लिया गया।
आने वाले दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे उमस काफी बढ़ जाएगी। हालांकि, 11 और 12 जुलाई को कुछ जगहों पर बहुत हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, लेकिन बड़ी बारिश की संभावना कम है। यह ब्रेक लगभग 9-10 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई 2026 तक जारी रहने की उम्मीद है।
इससे पहले 9 जुलाई को सफदरजंग मौसम केंद्र में 72.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो पिछले तीन सालों में जुलाई के किसी भी एक दिन की सबसे ज्यादा बारिश थी। जुलाई के पहले 10 दिनों में अब तक कुल 120.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि इस महीने की सामान्य बारिश 195.8 मिमी होती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो सामान्य से करीब 7.4 डिग्री कम था।