Delhi के सरकारी स्कूलों का बदलेगा चेहरा, Mission Kayakalp के तहत मिलेंगी AI टॉयलेट्स और STEM लैब
Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने Mission Kayakalp की शुरुआत की है। जब बच्चे अपनी गर्मियों की छुट्टियों में घर पर थे, तब दिल्ली सरकार स्कूलों के बुनियादी ढांचे को सुधारन
Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने Mission Kayakalp की शुरुआत की है। जब बच्चे अपनी गर्मियों की छुट्टियों में घर पर थे, तब दिल्ली सरकार स्कूलों के बुनियादी ढांचे को सुधारने में जुटी थी। इस मुहिम का मकसद बच्चों को एक ऐसा माहौल देना है जिससे उनमें सीखने की उत्सुकता और आत्मविश्वास बढ़े।
इस योजना के तहत हर District Magistrate को दो स्कूलों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन अधिकारियों को स्कूलों में साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाओं को अपग्रेड करने का काम दिया गया। सरकार के साथ-साथ NGOs और CSR पार्टनर्स भी इस काम में मदद कर रहे हैं। इनके सहयोग से स्कूलों में AI-integrated स्मार्ट टॉयलेट ब्लॉक, STEM Innovation Labs और आधुनिक कंप्यूटर लैब तैयार किए जा रहे हैं।
शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। POCSO Awareness Month के मौके पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल्स चाइल्ड सेफ्टी चेकलिस्ट की समीक्षा कर रहे हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर छात्र के लिए स्कूल का माहौल पूरी तरह सुरक्षित रहे। यह पूरी पहल #ViksitDelhi अभियान का एक हिस्सा है, जिसकी जानकारी रेखा गुप्ता ने साझा की है।