Delhi में 70 लाख पौधे लगाने का अभियान शुरू, 300 नई इलेक्ट्रिक बसें और नरेला में हाई सिक्योरिटी जेल की सौगात

Delhi: राजधानी को और ज्यादा हरा-भरा और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की है। गृह मंत्री Amit Shah ने दिल्ली में ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान’ का आगाज किया। इस पहल का मुख्य मकसद द

Delhi: राजधानी को और ज्यादा हरा-भरा और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की है। गृह मंत्री Amit Shah ने दिल्ली में ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान’ का आगाज किया। इस पहल का मुख्य मकसद दिल्ली की हवा को साफ करना और शहर के पर्यावरण को सुधारना है।

इस अभियान के तहत Delhi Ridge इलाके से विदेशी और जहरीले पेड़ों को हटाया जाएगा। इनकी जगह पीपल, बरगद, नीम और जामुन जैसे देशी पेड़ लगाए जाएंगे, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा होगी। सरकार का लक्ष्य रिज को दिल्ली के ‘ग्रीन लंग्स’ के रूप में विकसित करना है। इसके साथ ही यहाँ आर्ट थीम पर आधारित खास जंगल बनाए जाएंगे और 70 से ज्यादा तालाबों, जलस्रोतों और पुरानी ऐतिहासिक संरचनाओं का भी कायाकल्प किया जाएगा।

पर्यावरण के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा के मोर्चे पर भी बड़े कदम उठाए गए हैं। दिल्ली की सड़कों पर आधुनिक सुविधाओं वाली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा तीन नए वाहन डिपो और एक ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन का ई-लोकार्पण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नरेला में एक हाई सिक्योरिटी प्रिज़न (उच्च सुरक्षा जेल) की आधारशिला भी रखी गई। ये सभी बदलाव दिल्ली को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बनाने में मददगार साबित होंगे।