Delhi Metro को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, Brussels में मिला Operational Excellence अवॉर्ड
Delhi: दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ग्लोबल संस्था UITP ने दिल्ली मेट्रो को ‘ऑपरेशनल एक्सीलेंस’ कैटेगरी में अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा है। यह स
Delhi: दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ग्लोबल संस्था UITP ने दिल्ली मेट्रो को ‘ऑपरेशनल एक्सीलेंस’ कैटेगरी में अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा है। यह सम्मान दिल्ली मेट्रो द्वारा यात्रियों के लिए शुरू की गई स्मार्ट डोर-टू-डोर ट्रैवल सर्विस के लिए दिया गया है।
इस सर्विस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह यात्रियों को घर से लेकर मंजिल तक का पूरा सफर आसान बनाती है। इसमें फर्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी, रियल टाइम जानकारी और आसान टिकटिंग की सुविधा शामिल है। यह पूरी व्यवस्था AI आधारित ‘DMRC Sarthi App’ के जरिए काम करती है, जो मेट्रो स्टेशन तक पहुँचने और स्टेशन से आगे जाने वाले ट्रांसपोर्ट के बीच के अंतर को खत्म करती है।
इस सिस्टम की मदद से यात्री अपने पूरे सफर की प्लानिंग और बुकिंग एक ही जगह से कर सकते हैं। इसमें घर से मेट्रो स्टेशन, मेट्रो की सवारी और फिर स्टेशन से आखिरी मंजिल तक का सफर शामिल है, जिसके लिए यात्री को केवल एक ही इंटीग्रेटेड किराया देना होता है।
यह अवॉर्ड 23 जून 2026 को Brussels में आयोजित UITP अवॉर्ड समारोह के दौरान दिया गया। DMRC की ओर से यह सम्मान डायरेक्टर ऑपरेशंस एंड सर्विसेज डॉ. अमित कुमार जैन और एडिशनल जनरल मैनेजर ऑपरेशंस श्री रजनीश राणा ने प्राप्त किया। UITP यह अवॉर्ड उन पब्लिक ट्रांसपोर्ट कंपनियों को देता है जो अपनी रोजमर्रा की सेवाओं में बेहतरीन प्रदर्शन और इनोवेशन दिखाते हैं।