Delhi Metro का नया तोहफा, Sarthi App से अब घर से मेट्रो स्टेशन तक की बुकिंग होगी आसान

Delhi: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू हुई है। DMRC ने अपने ‘Delhi Metro Sarthi App’ में एक नया ‘Door-to-Door’ फीचर जोड़ा है। अब यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुँचने य

Delhi: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू हुई है। DMRC ने अपने ‘Delhi Metro Sarthi App’ में एक नया ‘Door-to-Door’ फीचर जोड़ा है। अब यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुँचने या स्टेशन से अपनी मंजिल तक जाने के लिए अलग-अलग ऐप्स इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी, सब कुछ एक ही जगह मिल जाएगा।

DMRC ने 26 जून 2026 को इसकी जानकारी दी। इस नई सुविधा के जरिए यात्री अपनी मंजिल डालेंगे तो ऐप उन्हें सबसे पास वाला मेट्रो स्टेशन और सबसे आसान रास्ता बताएगा। खास बात यह है कि यात्री इसी ऐप से मेट्रो टिकट के साथ-साथ स्टेशन तक आने-जाने के लिए ऑटो और बाइक टैक्सी भी बुक कर सकेंगे। इससे लोगों को ‘फर्स्ट और लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ में काफी मदद मिलेगी और बार-बार अलग-अलग बुकिंग नहीं करनी पड़ेगी।

इस सेवा को बेहतर बनाने के लिए DMRC ने कुछ कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। बाइक और ऑटो सेवाओं के लिए Rapido के साथ पार्टनरशिप की गई है। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए SheRyds नाम के स्टार्टअप के साथ जुड़ाव किया गया है, जो केवल महिला यात्रियों को बाइक टैक्सी की सुविधा देगा। इसके अलावा, आने वाले समय में Bharat Taxi ऐप को भी Sarthi ऐप से जोड़ा जाएगा ताकि कैब की सुविधा भी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सके।

DMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विकास कुमार ने बताया कि शहरी यात्रा में मेट्रो स्टेशन तक पहुँचना एक बड़ी चुनौती होती है, जिसे यह एकीकृत सेवा आसान बनाएगी। इस सुविधा को परखने के लिए जनवरी 2026 तक Botanical Garden और Millennium City Centre मेट्रो स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट भी चलाया गया था।