Delhi Metro की बदली टाइमिंग, योग दिवस पर सुबह 4 बजे से चलेंगी ट्रेनें, DMRC ने जारी किया शेड्यूल

Delhi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में कई जगहों पर बड़े योग कार्यक्रम होने वाले हैं। इसमें शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए Delhi Metro ने अपनी सेवाओं के समय में बदलाव किया है। 21 जून 2026 को मेट्रो ट

Delhi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली में कई जगहों पर बड़े योग कार्यक्रम होने वाले हैं। इसमें शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए Delhi Metro ने अपनी सेवाओं के समय में बदलाव किया है। 21 जून 2026 को मेट्रो ट्रेनें अपने सामान्य समय से दो घंटे पहले सुबह 4:00 बजे से शुरू हो जाएंगी।

DMRC ने इस बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की है। रविवार होने के कारण सभी लाइनों के शुरुआती स्टेशनों से मेट्रो सुबह 4 बजे से उपलब्ध होगी। सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। इसके बाद सुबह 6:00 बजे से मेट्रो का संचालन सामान्य रविवार के टाइमटेबल के हिसाब से होगा।

स्टेशन/रूट पहली ट्रेन का समय
कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह सुबह 04:10 बजे
द्वारका से धंसा बस स्टैंड सुबह 04:15 बजे

इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई है, जिसकी घोषणा आयुष राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने की है। दिल्ली में NDMC और National Medical Commission (NMC) जैसे संस्थान बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। NMC का विशेष योग कार्यक्रम द्वारका स्थित मुख्यालय में सुबह 6:00 बजे से शुरू होगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।