Delhi: दिल्ली मेट्रो को शहर की लाइफलाइन माना जाता है, जहां हर दिन करीब 50 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। भीड़भाड़ और जल्दबाजी में अक्सर लोगों के मोबाइल, बैग या अन्य जरूरी सामान मेट्रो में छूट जाता है। DMRC ने इसके लिए ए
Delhi: दिल्ली मेट्रो को शहर की लाइफलाइन माना जाता है, जहां हर दिन करीब 50 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। भीड़भाड़ और जल्दबाजी में अक्सर लोगों के मोबाइल, बैग या अन्य जरूरी सामान मेट्रो में छूट जाता है। DMRC ने इसके लिए एक पूरा सिस्टम बनाया है जिससे यात्री अपना सामान आसानी से वापस पा सकते हैं।
सामान खोने पर कहां और कैसे करें शिकायत
अगर आपका सामान मेट्रो में खो गया है, तो सबसे पहले 48 घंटे के भीतर नजदीकी मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर सेंटर पर जाकर इसकी जानकारी दें। अगर 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, तो आपको कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर स्थित ‘लॉस्ट एंड फाउंड ऑफिस’ जाना होगा। यह ऑफिस प्लेटफॉर्म नंबर 3 के कॉनकोर्स लेवल के नीचे स्थित है।
सामान वापस पाने के लिए क्या दस्तावेज चाहिए
अपना सामान वापस लेने के लिए यात्री को उस चीज का पूरा विवरण देना होगा। साथ ही, अपनी पहचान साबित करने के लिए ओरिजिनल आईडी प्रूफ और उसकी एक फोटोकॉपी जमा करनी होगी। ध्यान रखें कि अगर कोई सामान एक महीने तक क्लेम नहीं किया जाता, तो दिल्ली मेट्रो उसे डिस्पोज कर सकती है।
ऑनलाइन तरीका और जरूरी संपर्क नंबर
यात्री DMRC की आधिकारिक वेबसाइट https://delhimetrorail.com/lost-found पर जाकर ‘List Of Lost Items’ सेक्शन में अपना सामान चेक कर सकते हैं। यहां सामान का नाम, स्टेशन और मिलने का समय दिया होता है। सामान मिलने पर उसे ऑनलाइन ‘लॉक’ भी किया जा सकता है।
| संपर्क माध्यम |
नंबर/विवरण |
| DMRC हेल्पलाइन |
011-23417910 (एक्सटेंशन 113701) |
| लॉस्ट एंड फाउंड ऑफिस |
8527400555 |
| रैपिड मेट्रो हेल्पलाइन |
0124-2800028 |
| ऑफिस का समय |
सुबह 8 से रात 8 बजे तक (रविवार और छुट्टी के दिन बंद) |