Delhi: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। DMRC अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए यात्रियों से फीडबैक लेने जा रहा है। इसके लिए 13 अप्रैल से एक ऑनलाइन सर्वे शुरू होगा, जिसमें लोग मेट्रो की सुविधा
Delhi: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। DMRC अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए यात्रियों से फीडबैक लेने जा रहा है। इसके लिए 13 अप्रैल से एक ऑनलाइन सर्वे शुरू होगा, जिसमें लोग मेट्रो की सुविधाओं के बारे में अपनी राय दे सकेंगे।
सर्वे में कब और कैसे हिस्सा ले सकते हैं
यह सर्वे 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) से शुरू होकर 10 मई 2026 (रविवार) तक चलेगा। यात्री DMRC की आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जाकर अपना फीडबैक दर्ज करा सकते हैं। सुविधा के लिए सर्वे फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेंगे।
किन बातों पर मांगा जाएगा फीडबैक
DMRC इस सर्वे के जरिए मेट्रो के कामकाज के अलग-अलग पहलुओं को समझना चाहता है। यात्री नीचे दिए गए पॉइंट्स पर अपनी राय दे सकते हैं:
- मेट्रो की उपलब्धता और पहुंच
- सफर के दौरान मिलने वाली जानकारी
- मेट्रो की रिलायबिलिटी और समयबद्धता
- कस्टमर केयर और स्टाफ का व्यवहार
- ट्रेन में भीड़ और सफाई की स्थिति
- सुरक्षा और ओवरऑल संतुष्टि
क्यों कराया जा रहा है यह ऑनलाइन सर्वे
DMRC के प्रवक्ता के मुताबिक, इस सर्वे का मकसद यात्रियों की राय जानकर सर्विस की क्वालिटी सुधारना है। यह सर्वे लंदन के Transport Strategic Centre (TSC) द्वारा मैनेज किए जा रहे COMET बेंचमार्किंग ग्रुप का हिस्सा है। दुनिया भर के कई मेट्रो सिस्टम इस ग्रुप से जुड़े हैं, जिससे दिल्ली मेट्रो को ग्लोबल लेवल की अच्छी चीजों को अपनाने में मदद मिलेगी।