Delhi Metro में सफर करने वालों के लिए मौका, 15 जुलाई से शुरू होगा ऑनलाइन सर्वे, ऐसे दे सकेंगे अपने सुझाव
Delhi: दिल्ली मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 15 जुलाई से एक ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण शुरू करने जा रहा है
Delhi: दिल्ली मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 15 जुलाई से एक ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण शुरू करने जा रहा है। इस सर्वे के जरिए यात्री मेट्रो की सुविधाओं और सेवाओं पर अपनी राय दे सकेंगे, जिससे भविष्य में उनके सफर को और आसान बनाया जा सके।
यह 12वां ऑनलाइन सर्वे 15 जुलाई, 2026 (बुधवार) से शुरू होगा और 14 अगस्त, 2026 (शुक्रवार) तक चलेगा। कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने इसकी जानकारी दी है। इस सर्वे का मुख्य मकसद यात्रियों से फीडबैक लेना है ताकि मेट्रो की कमियों को दूर किया जा सके और सुविधाओं में सुधार किया जा सके।
जो लोग इस सर्वे में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे DMRC की आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जा सकते हैं। होम पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके यात्री अपना जवाब दर्ज कर सकते हैं। लोगों की सुविधा के लिए यह फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
| सर्वेक्षण के मुख्य विषय |
|---|
| मेट्रो की उपलब्धता और पहुंच |
| ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाएं |
| जानकारी और सूचनाएं |
| सेवाओं की गुणवत्ता |
| कस्टमर सर्विस |
| मेट्रो स्टेशन के बाहर की सेवाएं |
| सुरक्षा, संरक्षा और आराम |