Delhi: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 19 अप्रैल 2026, रविवार को ट्रैक मेंटेनेंस के काम की वजह से सुबह की मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। DMRC ने इसकी जानकारी अपने ऑ
Delhi: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 19 अप्रैल 2026, रविवार को ट्रैक मेंटेनेंस के काम की वजह से सुबह की मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। DMRC ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल X हैंडल और वेबसाइट के जरिए दी है ताकि लोग अपनी यात्रा की प्लानिंग पहले से कर सकें।
सुबह की मेट्रो का नया समय क्या रहेगा?
रखरखाव का काम इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच होगा, जिससे लाइन 3 और 4 की शुरुआती सेवाओं पर असर पड़ेगा। नया शेड्यूल इस प्रकार है:
| स्टेशन/रूट |
नया समय (19 अप्रैल) |
| वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 |
सुबह 6:05 बजे |
| लक्ष्मी नगर से द्वारका सेक्टर-21 |
सुबह 6:21 बजे |
| यमुना बैंक से द्वारका सेक्टर-21 |
सुबह 5:50 बजे |
किन रूट पर कोई बदलाव नहीं होगा?
DMRC के मुताबिक, द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली की तरफ जाने वाली पहली ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह ट्रेनें अपने पुराने समय पर ही चलेंगी। सुबह 6:30 बजे के बाद पूरी ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं फिर से सामान्य हो जाएंगी और ट्रेनें अपने तय समय पर चलेंगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
जो लोग रविवार सुबह इन स्टेशनों से सफर करने वाले हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि वे थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। किसी भी भ्रम से बचने के लिए यात्री दिल्ली मेट्रो के मोबाइल ऐप या ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर अपडेट चेक कर सकते हैं।