Delhi में फुटपाथ पर सोने वाली 10 साल की बच्ची का अपहरण, रेप के बाद हत्या; कैब ड्राइवर गिरफ्तार

Delhi: दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में फुटपाथ पर रहने वाले एक परिवार की 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है। बच्ची का अपहरण कर उसका रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक ऐप-आधारित कैब ड्रा

Delhi: दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में फुटपाथ पर रहने वाले एक परिवार की 10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है। बच्ची का अपहरण कर उसका रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक ऐप-आधारित कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की है जब परिवार ने पुलिस को फोन कर बच्ची के लापता होने की जानकारी दी। बच्ची के माता-पिता बिहार के रहने वाले हैं और दिल्ली में दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। घर किराए पर न मिल पाने के कारण यह परिवार अपने चार बच्चों के साथ फुटपाथ पर रह रहा था। बच्ची गुब्बारे बेचकर मदद करती थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और CDR चौक के पास लगे सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की मदद से पुलिस ने एक संदिग्ध कैब ड्राइवर की पहचान की और शिकायत के करीब चार घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने बच्ची को फुटपाथ से अगवा किया और उसे गुरुग्राम की तरफ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महरौली के ही एक जंगली इलाके से बच्ची का शव बरामद किया।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या, अपहरण और रेप की धाराओं के साथ-साथ POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।