Delhi में 11 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या, Mehrauli से उठा कर शव जंगल में फेंका, आरोपी Cab Driver गिरफ्तार

Delhi: दक्षिण दिल्ली के Mehrauli इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ फुटपाथ पर रहने वाली एक 11 साल की बच्ची का अपहरण किया गया, जिसके बाद उसके साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते

Delhi: दक्षिण दिल्ली के Mehrauli इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ फुटपाथ पर रहने वाली एक 11 साल की बच्ची का अपहरण किया गया, जिसके बाद उसके साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना सोमवार सुबह 22 जून 2026 की है, जब बच्ची फुटपाथ पर सो रही थी और तभी उसे अगवा कर लिया गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को सूचना मिली, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी सबूतों की मदद से आरोपी का पीछा किया और सोमवार रात तक उसे धर दबोचा।

पकड़ा गया आरोपी एक Cab Driver है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बच्ची का शव दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के पास अरावली के जंगली इलाके में मिला। मंगलवार 23 जून 2026 को सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस और CCTV की मदद से आरोपी तक पहुँचा गया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस वारदात में आरोपी के साथ कोई और भी शामिल था या नहीं।