Delhi MCD में 15 जुलाई को होंगे जोनल और स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव, 10 जुलाई तक भरें नामांकन
Delhi: दिल्ली नगर निगम (MCD) में जल्द ही जोनल समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ स्टैंडिंग कमेटी की खाली सीटों के लिए चुनाव होंगे। यह चुनाव 15 जुलाई को कराए जाएंगे, जिसके लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 10 जुलाई
Delhi: दिल्ली नगर निगम (MCD) में जल्द ही जोनल समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ स्टैंडिंग कमेटी की खाली सीटों के लिए चुनाव होंगे। यह चुनाव 15 जुलाई को कराए जाएंगे, जिसके लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 10 जुलाई तय की गई है। लंबे समय से हो रही देरी और पिछले चुनावों के रद्द होने के बाद अब यह तारीख तय हुई है।
MCD की स्टैंडिंग कमेटी निगम की सबसे ताकतवर बॉडी होती है क्योंकि शहर के बड़े प्रोजेक्ट्स और पैसों से जुड़े फैसले यही कमेटी लेती है। इस कमेटी में कुल 18 सदस्य होते हैं, जिनमें से 6 हाउस से और 12 जोनल समितियों से चुने जाते हैं। 31 मार्च को हुई लॉटरी प्रक्रिया में 18 में से 9 सदस्य रिटायर हो गए थे, जिससे कोरम की कमी हो गई और काम प्रभावित होने लगा। अब इन 6 खाली सीटों को भरने के लिए चुनाव होंगे।
जोनल कमेटियां भी स्थानीय समस्याओं को सुलझाने में अहम भूमिका निभाती हैं। ये समितियां 250 वार्डों के मुद्दों पर चर्चा करती हैं और फंड के इस्तेमाल की सिफारिश स्टैंडिंग कमेटी को भेजती हैं। नरेला, सेंट्रल, शाहदरा साउथ, केशवपुरम, करोल बाग और नजफगढ़ जैसे जोन में प्रतिनिधियों के चुनाव अभी बाकी हैं।
राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो जिन 6 जोन में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य चुने जाने हैं, उनमें से 5 में BJP की बहुमत है, जबकि करोल बाग में AAP का पलड़ा भारी है। फिलहाल कमेटी के 12 सक्रिय सदस्यों में से 7 BJP से और 5 AAP से हैं। विपक्ष ने चुनाव में देरी को लेकर सरकार की आलोचना की है, क्योंकि स्टैंडिंग कमेटी के बिना निगम के काम केवल अस्थायी मंजूरी के भरोसे चल रहे थे।