Delhi के Mayur Vihar सोसाइटी में विवाद के बाद कार से रौंदा, 5 लोग घायल, 2 गिरफ्तार
Delhi: पूर्वी दिल्ली के Mayur Vihar Phase-3 की एक रेजिडेंशियल सोसाइटी में रविवार रात को बड़ा हंगामा हुआ। यहाँ बच्चों और बाहरी लोगों के बीच शुरू हुई मामूली बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने कार से लोगों को कुचल दिया। इस हादस
Delhi: पूर्वी दिल्ली के Mayur Vihar Phase-3 की एक रेजिडेंशियल सोसाइटी में रविवार रात को बड़ा हंगामा हुआ। यहाँ बच्चों और बाहरी लोगों के बीच शुरू हुई मामूली बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने कार से लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक 10 साल के बच्चे समेत पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह पूरी घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। बताया जा रहा है कि सोसाइटी के कुछ बच्चों का विवाद दो बाहरी लोगों से हुआ था। विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद मामला बढ़ गया और वहां मौजूद अन्य निवासी भी बीच में आ गए। इसके बाद आरोपी के तीन-चार साथी कार लेकर मौके पर पहुंचे और झगड़े में शामिल हो गए। जब आरोपी वहां से भागने लगे, तो उन्होंने अपनी कार से वहां खड़े लोगों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी।
इस घटना में संजय सिंह नाम के 40 साल के व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं, घायल 10 साल के बच्चे की बहन ने बताया कि उसके भाई को पत्थरों से मारा गया, जिससे उसके सिर में ब्लड क्लॉट हो गया है। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
Delhi Police ने इस मामले में New Ashok Nagar थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सोसाइटी और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि सभी दोषियों को पकड़ा जा सके। हालांकि, पुलिस ने इस बात से इनकार किया है कि शुरुआती विवाद में ईव-टीजिंग जैसा कोई मामला शामिल था।