Delhi में जलभराव रोकने की तैयारी, मेयर Pravesh Wahi ने ली MCD की हाई लेवल मीटिंग
Delhi: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक से पहले प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। दिल्ली के मेयर Pravesh Wahi ने नगर निगम (MCD) के मुख्यालय में एक अहम बैठक की। इस मीटिंग का मुख्य मकसद आने वाले मानसून के लिए तैयारियों की स
Delhi: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक से पहले प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। दिल्ली के मेयर Pravesh Wahi ने नगर निगम (MCD) के मुख्यालय में एक अहम बैठक की। इस मीटिंग का मुख्य मकसद आने वाले मानसून के लिए तैयारियों की समीक्षा करना और शहर में जलभराव की समस्या को कम करने के उपाय खोजना था।
मेयर ने इस हाई लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल मीटिंग में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि शहर के विभिन्न इलाकों में पानी जमा न हो और ड्रेनेज सिस्टम सही तरीके से काम करे ताकि आम जनता को बारिश के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।