Delhi के मायापुरी में कपड़ों के गोदाम में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची
Delhi: राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में शुक्रवार शाम एक तैयार कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। राहत की बात यह
Delhi: राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में शुक्रवार शाम एक तैयार कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम करीब 4 बजे मायापुरी फेज 2 में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत फायर टेंडर मौके के लिए रवाना कर दिए गए। गोदाम में रखे तैयार कपड़ों की वजह से आग तेजी से फैली, जिसे बुझाने के लिए दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत की। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और विभाग मामले की जांच कर रहा है।