Delhi में पिता ने 13 साल की बेटी से किया यौन शोषण, आरोपी फरार; POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

Delhi: राजधानी के महिंद्रा पार्क इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पिता ने अपनी ही 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण किया। घटना उस समय हुई जब घर पर पत्नी और बेटा मौजूद नहीं थे। पुलिस ने इस म

Delhi: राजधानी के महिंद्रा पार्क इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पिता ने अपनी ही 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण किया। घटना उस समय हुई जब घर पर पत्नी और बेटा मौजूद नहीं थे। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को यह जानकारी तब मिली जब पीड़िता की माँ ने महिंद्रा पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी पिता पिछले एक साल से ज्यादा समय से अपनी बेटी का यौन शोषण कर रहा था। डॉक्टरों ने जांच के बाद पुष्टि की है कि नाबालिग लड़की करीब पांच महीने की गर्भवती है।

पुलिस ने आरोपी पिता, जिसका नाम Shakir Ali है, के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है और फरार चल रहा है। पुलिस की टीमें उसे ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही हैं।