Delhi में खौफनाक वारदात, तवे से पत्नी की हत्या कर पुलिस स्टेशन पहुंचा पति, खुद किया जुर्म कबूल
Delhi: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 48 साल के व्यक्ति ने मामूली झगड़े के बाद अपनी पत्नी की तवे से मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस
Delhi: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 48 साल के व्यक्ति ने मामूली झगड़े के बाद अपनी पत्नी की तवे से मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना गुनाह कबूल किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम Dinesh है, जिसने रविवार सुबह सरेंडर किया। उसने बताया कि शनिवार रात उसकी पत्नी Sarita के साथ किसी बात पर बहस हुई थी, जिसके बाद गुस्से में उसने तवे से Sarita के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई। पुलिस को शक है कि हत्या रात 1 से 2 बजे के बीच हुई और Dinesh सुबह 8 बजे तक लाश के साथ घर में ही रहा।
जांच में पता चला है कि Dinesh पिछले दो महीने से बेरोजगार था। वह एक IT कंपनी में काम करता था, लेकिन नौकरी छूटने के बाद घर की आर्थिक हालत खराब हो गई थी। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। घटना के समय उनके दोनों बेटे अपनी नानी के घर गए हुए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने गोपाल नगर स्थित घर पर पहुंचकर सबूत जुटाए और Sarita के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बाबा हरिदास नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। Dinesh ने दावा किया है कि वह सिज़ोफ्रेनिया (schizophrenia) नाम की मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा है, जिसकी पुष्टि पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट्स के जरिए कर रही है।