Delhi में 300 रुपये के विवाद में भाई ने भाई पर चलाया रेजर, पेट चीरकर आंतें बाहर निकालीं
Delhi: पूर्व दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 300 रुपये के लेनदेन को लेकर एक 29 साल के युवक ने अपने ही बड़े भाई पर रेजर से हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि पीड़ित का प
Delhi: पूर्व दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 300 रुपये के लेनदेन को लेकर एक 29 साल के युवक ने अपने ही बड़े भाई पर रेजर से हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि पीड़ित का पेट पूरी तरह खुल गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं।
यह पूरी घटना ओल्ड कोंडली इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सचिन ने अपने 31 वर्षीय भाई मनीष पर हमला किया। दरअसल, सचिन ने मनीष से 300 रुपये उधार लिए थे, जिसे वह लौटा नहीं रहा था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा शुरू हुआ।
बताया गया है कि इससे पहले शुक्रवार शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव किया था। सोमवार 22 जून को सुबह करीब 11 बजे जब दोनों भाई पुलिस स्टेशन से वापस घर लौटे, तो बहस फिर से शुरू हो गई और सचिन ने मनीष पर रेजर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
पीड़ित की बहन ज्योति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में मनीष को पहले लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटें बहुत गहरी होने के कारण उसे GTB अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार मनीष की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज किया है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।