Delhi, Maharashtra समेत 5 राज्यों में 30 जून से शुरू होगा वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन, घर-घर आएंगे अधिकारी

Delhi: चुनाव आयोग अब वोटर लिस्ट को पूरी तरह सही करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। दिल्ली, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र और झारखंड में 30 जून से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया शुरू होगी। इन पांचों राज्य

Delhi: चुनाव आयोग अब वोटर लिस्ट को पूरी तरह सही करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। दिल्ली, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र और झारखंड में 30 जून से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया शुरू होगी। इन पांचों राज्यों में मिलाकर करीब 19.79 करोड़ वोटर हैं, जिनकी जानकारी जांची जाएगी।

इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य मकसद वोटर लिस्ट से उन लोगों के नाम हटाना है जिनकी मौत हो चुकी है या जो स्थायी रूप से कहीं और शिफ्ट हो गए हैं। साथ ही डुप्लीकेट और गैर-नागरिक वोटरों की पहचान कर उन्हें लिस्ट से बाहर किया जाएगा ताकि चुनाव के समय लिस्ट एकदम सटीक रहे। चुनाव आयोग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी पात्र नागरिकों का नाम लिस्ट में जरूर शामिल हो।

काम करने का तरीका यह होगा कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे और फॉर्म भरवाएंगे। हर वोटर को दो फॉर्म दिए जाएंगे, जिनमें से एक जमा करना होगा और दूसरा रसीद के तौर पर अपने पास रखना होगा। अगर कोई व्यक्ति घर पर नहीं है या ऑनलाइन सुविधा चाहता है, तो वह ECINet मोबाइल ऐप या वोटर सर्विस पोर्टल के जरिए भी यह काम पूरा कर सकता है। शुरुआती वेरिफिकेशन के समय किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी, लेकिन अगर बाद में पात्रता पर कोई संदेह हुआ तो अधिकारी कागज मांग सकते हैं।

इस अभियान के तहत कुल 3.94 लाख BLO और 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) काम करेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया के बाद फाइनल वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी। यह अभियान फेज 3 का हिस्सा है, जिसकी घोषणा 14 मई 2026 को की गई थी और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी वैधता को मंजूरी दे दी है।