Delhi में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले साइकिल सवार के परिवार को 22.91 लाख रुपये का मुआवजा

Delhi: दिल्ली के मोटर दुर्घटना दावा न्यायधिकरण (MACT) ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। दिसंबर 2024 में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 54 वर्षीय साइकिल सवार के परिवार को 22.91 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। य

Delhi: दिल्ली के मोटर दुर्घटना दावा न्यायधिकरण (MACT) ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। दिसंबर 2024 में एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 54 वर्षीय साइकिल सवार के परिवार को 22.91 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। यह फैसला 20 जून को सुनाया गया।

मामले की सुनवाई पीठासीन अधिकारी अनुराग दास कर रहे थे। यह दावा मृतक सुशील कुमार के परिवार की तरफ से दायर किया गया था। कोर्ट ने मामले के तथ्यों को देखते हुए परिवार को यह आर्थिक मदद देने का निर्देश दिया है।