Delhi के लुटियंस बंगले में लूट, घरेलू नौकर ने ही रची थी साजिश, पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Delhi: लुटियंस दिल्ली के गोल्फ लिंक्स इलाके में एक बड़े कारोबारी के घर हुई लूट के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में 602 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें इस पूरी वारदात क

Delhi: लुटियंस दिल्ली के गोल्फ लिंक्स इलाके में एक बड़े कारोबारी के घर हुई लूट के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में 602 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें इस पूरी वारदात की साजिश का खुलासा हुआ है। इस लूट में घरेलू नौकर की भूमिका सबसे अहम रही, जिसने घर के अंदर की जानकारी गैंग को दी थी।

यह घटना 17 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे हुई थी। शराब कारोबारी अशोक चावला के बंगले में छह नकाबपोश बदमाश घुसे थे। उन्होंने परिवार के चार सदस्यों, जिनमें पत्नी, बहू और छोटा पोता शामिल थे, को बंधक बना लिया था। बदमाशों ने डरा-धमकाकर करीब 25 से 30 लाख रुपये का कैश और जेवर लूट लिए थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रमन कामत ने फर्जी पहचान बताकर वारदात से एक हफ्ते पहले ही घर में नौकरी की थी। रमन ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन के काम शुरू किया था और उसने ही गैंग के लिए मुख्य दरवाजा खोला था। इस लूट की प्लानिंग पूरे एक हफ्ते तक चली थी।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को नामजद किया है। मास्टरमाइंड निहाल हसन का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर लूट व हमले के 20 केस दर्ज हैं। अमित सिंह उर्फ गब्बर, जो गाड़ियां चोरी करने का आदी है, उसने वारदात के लिए SUV का इंतजाम किया था। वहीं गुड्डू उर्फ राजू कामत भी पहले घरेलू नौकर के रूप में काम कर चुका है और उस पर सात केस दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस ने अब सभी नागरिकों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने साफ कहा है कि घर में किसी भी घरेलू कर्मचारी को रखने से पहले उनका पुलिस वेरिफिकेशन कराना बहुत जरूरी है और इसमें कोई लापरवाही न बरतें।