Delhi में अखिलेश-राहुल हिरासत में, Lucknow में आधी रात तक हंगामा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
UP/Delhi: दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में समाजवादी पार्टी और कांग
UP/Delhi: दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के पास सुरक्षा प्रोटोकॉल और धारा 163 लागू होने के कारण विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। हिरासत के दौरान राहुल गांधी ने अपने हाथ, पैर और आंख के नीचे मामूली चोट लगने का दावा किया है। बाद में सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों हुए विरोध मार्च में हिंसा और तोड़फोड़ को लेकर छह एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें 118 पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात कही गई है।
दूसरी तरफ, लखनऊ में माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। यहां सपा और कांग्रेस के करीब 300 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और उनके कपड़े फाड़ दिए। अखिलेश यादव ने इस पूरी कार्रवाई को हिटलरशाही करार दिया और कहा कि सरकार धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसलिए नहीं ले रही है क्योंकि उन्हें डर है कि वह अन्य सरकारी राज खोल सकते हैं।
सरकार की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन ने विपक्षी नेताओं से बातचीत की कोशिश की और मामले को संसद में उठाने की पेशकश की। हालांकि, कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को पहली शर्त रखा, जिससे बातचीत बेनतीजा रही। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर छात्रों का शोषण करने और जानबूझकर टकराव पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने साफ किया कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है लेकिन इस्तीफे की मांग के आगे नहीं झुकेगी।