Delhi से Lucknow सिर्फ 2 घंटे में पहुंचेंगे लोग, सरकार ने दी 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी

UP/Delhi : दिल्ली से लखनऊ का सफर अब बहुत आसान और तेज होने वाला है। केंद्र सरकार ने सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है, जिससे दिल्ली और लखनऊ के बीच की दूरी महज 2 घंटे में तय की जा सकेगी। इन रूटों पर जल्द ही क

UP/Delhi : दिल्ली से लखनऊ का सफर अब बहुत आसान और तेज होने वाला है। केंद्र सरकार ने सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है, जिससे दिल्ली और लखनऊ के बीच की दूरी महज 2 घंटे में तय की जा सकेगी। इन रूटों पर जल्द ही काम शुरू होगा, जिससे आम लोगों के सफर में समय की बड़ी बचत होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई है, जिसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। बजट 2026-27 में इन कॉरिडोर की घोषणा की गई थी। इन ट्रेनों की रफ्तार 250 से 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और अधिकतम स्पीड 350 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। इन ट्रेनों के डिब्बे और सिग्नलिंग सिस्टम ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में ही तैयार किए जाएंगे।

इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 16 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। निर्माण के दौरान इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि ट्रैक ज्यादातर एलिवेटेड या जमीन के नीचे हों, ताकि खेती की जमीन और जंगलों को नुकसान न पहुंचे।

रूट अनुमानित समय
दिल्ली-लखनऊ 2 घंटे
मुंबई-पुणे 48 मिनट
बेंगलुरु-चेन्नई 1 घंटा 13 मिनट
बेंगलुरु-हैदराबाद 2 घंटे 10 मिनट
पुणे-हैदराबाद 2 घंटे 8 मिनट
दिल्ली-वाराणसी 3 घंटे 15 मिनट
दिल्ली-सिलीगुड़ी 6 घंटे

दिल्ली-लखनऊ मार्ग असल में दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर का हिस्सा है। लखनऊ इस रूट पर एक मुख्य जंक्शन होगा, जहां से अयोध्या के लिए 124 किलोमीटर की एक अलग लाइन निकाली जाएगी। लखनऊ में स्टेशन के लिए चार जगहों पर विचार किया जा रहा है, जिनमें शहीद पथ-किसान पथ एक्सप्रेसवे, वृंदावन योजना (जी-20 ग्राउंड), इकाना स्टेडियम और गोमती रिवरफ्रंट शामिल हैं। 9 जून 2026 को लखनऊ डीएम की अध्यक्षता में जमीन अधिग्रहण और निर्माण की चुनौतियों पर चर्चा के लिए बैठक भी हुई थी।