Delhi के लोधी कॉलोनी में ताज़िया जुलूस के कारण ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें
Delhi: लोधी कॉलोनी स्थित कर्बला में निकलने वाले ताज़िया जुलूस को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान शहर के कई मुख्य रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी और ट्रैफिक को दूसरे रास
Delhi: लोधी कॉलोनी स्थित कर्बला में निकलने वाले ताज़िया जुलूस को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान शहर के कई मुख्य रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी और ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर मोड़ा जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक मदरसा टी-पॉइंट, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग और जोर बाग रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इन रास्तों से गुजरने वाले लोगों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लेकर घर से निकलें। ताजा अपडेट के लिए दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक चैनलों से जुड़े रहने को कहा गया है।