Delhi के लोधी कॉलोनी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार; गूगल सर्च हिस्ट्री ने उलझाई गुत्थी
Delhi: राजधानी दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में एक सरकारी फ्लैट परिसर में 28 साल की नवविवाहिता आकृति सुतार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आकृति एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थीं और उनकी शादी महज कुछ महीने पहले ही हुई
Delhi: राजधानी दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में एक सरकारी फ्लैट परिसर में 28 साल की नवविवाहिता आकृति सुतार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आकृति एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थीं और उनकी शादी महज कुछ महीने पहले ही हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में उनके पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 4 जुलाई 2026 की शाम की है जब आकृति एक इमारत से गिरकर मृत पाई गईं। परिवार का आरोप है कि पति और ससुराल वाले आकृति को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और उनसे 20 लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। परिजनों के मुताबिक, पति अरस्तु उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर करता था और उनकी सैलरी पर भी नजर रखता था। आकृति अपनी मां को हर महीने 5,000 रुपये भेजती थीं, जो उनके पति को पसंद नहीं था।
आकृति की मां ने बताया कि 17 जून को फोन साइलेंट होने की वजह से अरस्तु ने आकृति को बेल्ट से पीटा था। साथ ही वह अक्सर उन पर शक करता था। 29 जून को आकृति ने अपनी मां से डर जताया था कि उनका पति उन्हें मार सकता है। मौत से दो दिन पहले भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था।
वहीं पुलिस की जांच में एक नया मोड़ आया है। आकृति की गूगल सर्च हिस्ट्री से पता चला है कि उन्होंने शनिवार दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर “आसानी से कैसे मरें” और “क्या दूसरी मंजिल से गिरने से मौत होगी” जैसे सवाल सर्च किए थे। सीसीटीवी फुटेज में भी आकृति घटना से पहले सोसाइटी में अकेले प्रवेश करती दिखी हैं।
पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 196 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि यह साफ हो सके कि यह हत्या है या आत्महत्या।