Delhi में POCSO एक्ट के कामकाज की LG ने की समीक्षा, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक

Delhi: राजधानी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एलजी टीएस संधू ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में POCSO एक्ट के लागू होने की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक का मुख्य मकसद यह देखना था कि बच्चों के खिलाफ होने

Delhi: राजधानी में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एलजी टीएस संधू ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में POCSO एक्ट के लागू होने की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक का मुख्य मकसद यह देखना था कि बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए सिस्टम कितनी तेजी से काम कर रहा है।

इस अहम मीटिंग में एलजी के साथ दिल्ली पुलिस कमिश्नर, महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) के सचिव और शिक्षा विभाग के डायरेक्टर भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि कानून का पालन सही तरीके से हो रहा है या नहीं और इसमें कहां कमियां आ रही हैं। एलजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए।