Delhi में सरकारी नियमों को सरल बनाने की तैयारी, LG ने दिए विभागों को सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए सरकारी सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। उपराज्यपाल (LG) Taranjit Singh Sandhu की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक हुई, जिसमें शहर के अनावश्यक नियमों को कम करने
Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए सरकारी सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। उपराज्यपाल (LG) Taranjit Singh Sandhu की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक हुई, जिसमें शहर के अनावश्यक नियमों को कम करने और कागजी प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर चर्चा की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्लीवासियों को बेहतर और सरल सेवाएं उपलब्ध कराना है।
यह पूरी कवायद प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘Ease of Doing Business’ और ‘Ease of Living’ विजन के तहत की जा रही है। बैठक के दौरान LG ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे सुधार कार्यों में तेजी लाएं। सरकार का मानना है कि जब नियम सरल होंगे, तो दिल्ली में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विकसित दिल्ली (Viksit Delhi) के निर्माण के लिए प्रशासन हर उस व्यवस्था को बदलने में जुटा है जो आम जनता के लिए मुश्किल थी। सरकार का लक्ष्य है कि हर सरकारी काम पारदर्शी हो और लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इस दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है ताकि आम नागरिक को जनहितकारी सेवाओं का सीधा लाभ मिल सके।