Delhi में अब AI से रुकेगा अपराध, LG ने पुलिस को दिए ‘पीपल-सेंट्रिक’ पुलिसिंग के निर्देश

Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल Taranjit Singh Sandhu ने पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने पहली बार दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया और पुलिस कमिश्नर Satish Golcha समेत कई बड़े अधिकारिय

Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल Taranjit Singh Sandhu ने पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने पहली बार दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा किया और पुलिस कमिश्नर Satish Golcha समेत कई बड़े अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की। LG ने साफ कहा कि पुलिस का काम आम लोगों की मदद करना और उनकी समस्याओं को समझना होना चाहिए।

मीटिंग के दौरान LG ने अपराध रोकने के लिए Artificial Intelligence (AI) के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई तकनीक को अपनाकर क्राइम पर लगाम लगाई जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग फ्रेमवर्क की जरूरत बताई ताकि पुलिस और जनता के बीच भरोसा बढ़े।

LG ने पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने और पुलिसकर्मियों की समय पर पदोन्नति (Promotion) कराने की बात भी कही। उन्होंने दिल्ली की सड़कों पर होने वाली लापरवाही से ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें।