Delhi में पूर्व अग्निवीरों को बड़ी राहत, Group C की नौकरियों में मिलेगा 20% आरक्षण
Delhi: दिल्ली के पूर्व अग्निवीरों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुले हैं। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) तरनजीत सिंह संधू ने सरकारी ग्रुप ‘C’ पदों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण ला
Delhi: दिल्ली के पूर्व अग्निवीरों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुले हैं। दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) तरनजीत सिंह संधू ने सरकारी ग्रुप ‘C’ पदों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का निर्देश दिया है। इस फैसले का मकसद इन युवाओं के अनुशासन और सैन्य प्रशिक्षण का इस्तेमाल शहर की नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करना है।
LG संधू ने इस निर्देश के साथ ही सभी संबंधित विभागों को 30 जून 2026 तक जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने और भर्ती नियमों में बदलाव करने की समय सीमा तय की है। यह कदम केंद्र सरकार के विजन के अनुरूप उठाया गया है। LG ने कहा कि इन प्रशिक्षित युवाओं को सरकारी ढांचे में शामिल करने से पब्लिक सर्विस की डिलीवरी बेहतर होगी और ‘विकसित दिल्ली’ के सपने को मजबूती मिलेगी।
यह आरक्षण दिल्ली के कई महत्वपूर्ण विभागों में लागू होगा, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित पद शामिल हैं:
- Delhi Police: पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर।
- Delhi Fire Service: फायरमैन की भर्ती में।
- Prison Department: जेल वार्डर के पदों पर।
- Department of Environment, Forest and Wildlife: फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड की भर्ती में।
गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी 2026 में पूर्व LG वी.के. सक्सेना ने दिल्ली पुलिस में पुरुष कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए 20% आरक्षण को मंजूरी दी थी। उस समय अग्निवीरों को तीन साल की आयु सीमा में छूट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से राहत दी गई थी। पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में पांच साल की छूट का प्रावधान भी किया गया था।