Delhi के सभी स्कूलों में होगा POCSO नियमों का ऑडिट, LG ने दिए सख्त निर्देश; जुलाई बनेगा Child Protection Month

Delhi: दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एलजी (LG) तरणजीत सिंह संधू ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने शहर के सभी स्कूलों में POCSO एक्ट के नियमों की जांच के लिए ऑडिट का आदेश दिया है। इस कदम का मकसद यह देखना है

Delhi: दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एलजी (LG) तरणजीत सिंह संधू ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने शहर के सभी स्कूलों में POCSO एक्ट के नियमों की जांच के लिए ऑडिट का आदेश दिया है। इस कदम का मकसद यह देखना है कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइन्स का पालन हो रहा है या नहीं।

LG ने शिक्षा विभाग को साफ कहा है कि जो स्कूल इन नियमों को लागू नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों की सुरक्षा और गरिमा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। एलजी ने निर्देश दिया है कि हर स्कूल में एक समर्पित Child Protection Committee होनी चाहिए, जिसकी नियमित बैठकें हों ताकि स्कूल के माहौल पर नजर रखी जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जुलाई महीने को ‘Child Protection Month’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों, स्कूल प्रशासन और अभिभावकों के लिए जागरूकता अभियान और ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे। प्रशासन ने इस पूरे कैंपेन की रिपोर्ट भी मांगी है।

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूलों के आसपास और उन जगहों पर अपनी मौजूदगी बढ़ाएं जहां छात्रों की भीड़ ज्यादा रहती है। खासकर छुट्टी के समय पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। LG ने ईव-टीजिंग और बच्चों के साथ होने वाले किसी भी दुर्व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा है।

आने वाले समय में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों के लिए विशेष ‘All Women Police Stations’ भी शुरू होने वाले हैं, जिससे POCSO एक्ट को और बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। इस पूरी योजना की समीक्षा बैठक में दिल्ली पुलिस कमिश्नर, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव और शिक्षा विभाग के डायरेक्टर मौजूद थे।