Delhi में पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप सी पदों पर मिलेगा 20% आरक्षण, LG ने तय की 30 जून की डेडलाइन

Delhi: दिल्ली के पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी के रास्ते आसान होने वाले हैं। उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिया है कि ग्रुप सी (Group C) के पदों पर पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% आरक्

Delhi: दिल्ली के पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी के रास्ते आसान होने वाले हैं। उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिया है कि ग्रुप सी (Group C) के पदों पर पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। इस काम के लिए सभी संबंधित विभागों को 30 जून तक की समय सीमा दी गई है।

LG तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार, 18 जून 2026 को एक समीक्षा बैठक के दौरान यह आदेश जारी किए। इस बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। LG ने साफ किया कि सभी विभाग अपनी भर्ती नियमावली (Recruitment Rules) में जरूरी बदलाव करें ताकि इस आरक्षण को लागू किया जा सके।

यह फैसला केंद्र सरकार के विजन के आधार पर लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्व अग्निवीरों के अनुशासन, कौशल और सैन्य प्रशिक्षण का लाभ सरकारी सेवाओं में लेना है। यह आरक्षण उन पदों पर मिलेगा जो ग्रुप सी के अंतर्गत आते हैं और गैर-राजपत्रित (non-gazetted) श्रेणी के हैं।

इस आरक्षण का लाभ कई महत्वपूर्ण विभागों में मिलेगा, जिनमें मुख्य रूप से ये पद शामिल हैं:

  • Delhi Police में पुलिस कांस्टेबल
  • Delhi Fire Service में फायरमैन
  • Prison Department में जेल वार्डर
  • Department of Environment, Forest & Wildlife में फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड

इससे पहले 8 जून को LG ने दिल्ली फायर सर्विस में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती का प्रस्ताव भी रखा था। अब इस नए निर्देश के बाद 30 जून तक सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।