Delhi के लक्ष्मीनगर में पत्नी ने रची पति को धमकाने की साजिश, गैंगस्टर से मिलकर मांगे 50 लाख रुपये
Delhi: राजधानी के लक्ष्मीनगर इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने ही अपने पति को लूटने और डराने की पूरी प्लानिंग की। एक थोक व्यापारी को अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर 50 लाख रुपये मां
Delhi: राजधानी के लक्ष्मीनगर इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने ही अपने पति को लूटने और डराने की पूरी प्लानिंग की। एक थोक व्यापारी को अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर 50 लाख रुपये मांगे गए और पैसे न देने पर उसे और उसके बच्चों को गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस जांच में पता चला कि इस पूरी साजिश के पीछे कोई बाहरी दुश्मन नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी ही थी।
घटना की शुरुआत 14 जून 2026 को हुई जब व्यापारी को धमकी भरे मैसेज आने लगे। डर के मारे पीड़ित ने 18 जून को लक्ष्मीनगर थाने में FIR दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दिल्ली पुलिस के Special Cell को सौंपा गया। जांच के दौरान 25 जून को पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से रजत नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जब राज़ खुला तो पुलिस भी दंग रह गई क्योंकि इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड व्यापारी की पत्नी सपना जैन थी।
DCP प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सपना जैन ने घरेलू विवाद के कारण यह साजिश रची थी। उसका आरोप था कि उसकी सास हमेशा उसके बेटे का साथ देती थीं। इसी गुस्से में सपना ने अपनी बड़ी बहन के दोस्त रजत के जरिए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी गैंग से संपर्क किया। यह गैंग लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा है और इसके कुछ सदस्य अमेरिका और तिहाड़ जेल से काम संभालते हैं।
साजिश को असली दिखाने के लिए सपना ने रजत को अपने पति के घर और दुकान की सटीक लोकेशन और फोटो भेजी थी। रजत ने अमेरिका में बैठे एक व्यक्ति की मदद से अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल किए ताकि पीड़ित को लगे कि वह किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय गैंग के निशाने पर है। पुलिस ने सपना और रजत के बीच हुई बातचीत के सबूत और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4) के तहत केस दर्ज किया है। जांच में यह भी पता चला कि सपना का इरादा सिर्फ पैसे ऐंठना नहीं था, बल्कि वह अपनी सास को मारने और पति के साथ मारपीट करने की योजना भी बना रही थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस अमेरिका स्थित उस मॉड्यूल की तलाश कर रही है जिसने इस जबरन वसूली में मदद की थी।