Delhi में 1 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली लक्ष्मी योजना का पंजीकरण, महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सशक्तिकरण
Delhi: दिल्ली की महिलाओं और बेटियों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू करने जा रही है, जिसका पंजीकरण 1 अगस्त से प्रारंभ होगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक र
Delhi: दिल्ली की महिलाओं और बेटियों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू करने जा रही है, जिसका पंजीकरण 1 अगस्त से प्रारंभ होगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है।
रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए इस योजना की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह योजना नारी शक्ति के सम्मान और उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकार का लक्ष्य हर बेटी, बहन और परिवार के भविष्य को बेहतर बनाना है।
इस अभियान को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा ताकि दिल्ली की महिलाएं समाज में अपनी पहचान बना सकें और आर्थिक रूप से स्वतंत्र हों। रेखा गुप्ता ने जनता से मिले स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन जनसेवा के उनके संकल्प को और भी मजबूत करता है।