Delhi की महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500 रुपये, दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

Delhi: दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना आ रही है. सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर अब ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है. इस योजना के जरिए राजधानी की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये क

Delhi: दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना आ रही है. सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर अब ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है. इस योजना के जरिए राजधानी की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने छोटे-मोटे खर्च खुद उठा सकें.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के मौके पर लॉन्च करने की तैयारी की है. यह पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खातों में DBT के जरिए भेजा जाएगा. सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि राशि का कुछ हिस्सा डिजिटल करेंसी या फिक्स डिपॉजिट के रूप में दिया जाए, जिससे महिलाएं भविष्य के लिए बचत कर सकें. इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है और इससे करीब 17 लाख महिलाओं को फायदा होने की उम्मीद है.

कौन सी महिलाएं कर सकेंगी अप्लाई

योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें तय की हैं. आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए और वह कम से कम 10 सालों से दिल्ली की निवासी होनी चाहिए. परिवार की कुल सालाना कमाई 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. एक परिवार से केवल एक ही महिला को यह लाभ मिलेगा और प्राथमिकता घर की सबसे बड़ी महिला को दी जाएगी. साथ ही, लाभार्थी या उसके परिवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.

किन्हें नहीं मिलेगा लाभ

कुछ श्रेणियों की महिलाओं को इस योजना से बाहर रखा गया है. सरकारी नौकरी करने वाली, इनकम टैक्स भरने वाली और सरकारी पेंशन पाने वाली महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं होंगी. इसके अलावा, जिन परिवारों के पास अपनी कार है या जो पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें यह पैसा नहीं मिलेगा.

जरूरी दस्तावेज और आवेदन का तरीका

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी. अगस्त में दिल्ली सरकार के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लिंक लाइव होगा और एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा. आवेदन के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत होगी:

दस्तावेज का नाम शर्त/विवरण
आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी
निवास प्रमाण पत्र दिल्ली का पक्का सबूत
आय प्रमाण पत्र सालाना आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए
बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य
मोबाइल नंबर आधार और बैंक खाते से रजिस्टर्ड
अन्य पासपोर्ट साइज फोटो और स्व-घोषणा पत्र

आवेदन करने के लिए सबसे पहले ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अकाउंट बनाना होगा. इसके बाद आधार और ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा और फिर दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिंक पर जाकर फॉर्म भरना होगा.