Delhi के Lajpat Nagar में पुलिस एनकाउंटर, 2 अपराधी घायल, हथियार बरामद

Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) की एक संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात लाजपत नगर के जल विहार इलाके में एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभे

Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) की एक संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात लाजपत नगर के जल विहार इलाके में एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो वांछित अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि दो अपराधी चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जल विहार की तरफ आ रहे हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया। 30 जून 2026 की रात करीब 12:15 बजे जब संदिग्ध वहां पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

पुलिस का कहना है कि रुकने के बजाय आरोपियों ने अपनी मोटरसाइकिल छोड़ी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में चार राउंड फायरिंग की। इस जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत काबू कर लिया।

घायल बदमाशों की पहचान प्रमोद कुमार उर्फ टुटान और राजेश के रूप में हुई है। दोनों के दाएं पैर में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल, मैगजीन, एक जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, प्रमोद कुमार उर्फ टुटान एक पुराना अपराधी है जिस पर लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कुल 113 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।