Delhi के Lado Sarai से जब्त हुई संदिग्ध SUV, गाड़ी पर लगा था फर्जी MP स्टिकर और झंडा
Delhi: राजधानी दिल्ली के लाडो सराय इलाके से पुलिस ने एक संदिग्ध काली SUV जब्त की है। इस गाड़ी पर ‘पार्लियामेंट ऑफ इंडिया’ का पार्किंग स्टिकर और सांसद का झंडा लगा हुआ था, जो जांच में फर्जी पाया गया। सुरक्षा एज
Delhi: राजधानी दिल्ली के लाडो सराय इलाके से पुलिस ने एक संदिग्ध काली SUV जब्त की है। इस गाड़ी पर ‘पार्लियामेंट ऑफ इंडिया’ का पार्किंग स्टिकर और सांसद का झंडा लगा हुआ था, जो जांच में फर्जी पाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन लिया है।
इस पूरे मामले की शुरुआत 21 जून 2026 को हुई थी, जब यह गाड़ी हरियाणा के मुरथल स्थित मन्नत हवेली रेस्टोरेंट में देखी गई थी। शाम करीब 5:20 बजे गाड़ी की संदिग्धता सामने आई, जिसके बाद मामला पार्लियामेंट हाउस कंट्रोल रूम तक पहुंचा। कंट्रोल रूम ने जांच के बाद पुष्टि की कि इस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर पर कोई आधिकारिक पार्किंग स्टिकर जारी नहीं किया गया है। इसके बाद रात 8:45 बजे दिल्ली पुलिस के जिला कंट्रोल रूम और क्राइम ब्रांच को अलर्ट जारी किया गया।
पुलिस ने जब गाड़ी को ट्रैक किया तो वह दक्षिण दिल्ली के लाडो सराय में प्रमोद चौधरी से जुड़े एक घर के बाहर खड़ी मिली। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी का इस्तेमाल उनके बेटे देव चौधरी कर रहे थे। जब पुलिस ने कागजात मांगे, तो गाड़ी चलाने वाले या उनके परिवार के पास सांसद से संबंध साबित करने वाला कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस का मानना है कि फर्जी स्टिकर और झंडे का इस्तेमाल रसूख दिखाने और पुलिस चेकिंग से बचने के लिए किया गया था। नियमों के मुताबिक, सांसद के लिए पार्किंग लेबल केवल सेंट्रललाइज्ड पास इश्यू सेल (CPIC) द्वारा जारी किए जाते हैं और वह गाड़ी सांसद या उनके जीवनसाथी के नाम पर रजिस्टर्ड होनी चाहिए। अब इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह फर्जी स्टिकर और झंडा कहां से बनवाए गए और क्या इस तरह के अन्य मामलों में भी इनका इस्तेमाल हुआ है।