Delhi के ख्याला में व्यस्त चौराहे पर धंसी सड़क, ईंटों से भरा ट्रक गड्ढे में फंसा
Delhi: पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहाँ एक व्यस्त चौराहे पर मुख्य सड़क अचानक धंस गई, जिसकी वजह से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस घटना के दौरान ईंटों से लदा एक भारी
Delhi: पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहाँ एक व्यस्त चौराहे पर मुख्य सड़क अचानक धंस गई, जिसकी वजह से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस घटना के दौरान ईंटों से लदा एक भारी-भरकम ट्रक गहरे गड्ढे में जा फंसा, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ।
यह घटना ख्याला बस स्टैंड के पास केशोपुर रोड की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुई। सड़क धंसते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और ट्रक के फंसने से सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर मार्ग पर आवाजाही रोक दी और फंसे हुए ट्रक को बाहर निकाला। सुरक्षा के लिहाज से धंसे हुए हिस्से को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है और ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर मोड़ा गया है।
स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि सड़कों के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है, जिससे सड़कें अंदर से खोखली हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने जनकपुरी समेत पश्चिमी दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी सड़क धंसने की घटनाओं पर चिंता जताई है और आशंका जताई है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं।