Delhi के केशवपुरम में ई-स्कूटर की बैटरी फटी, एक ही परिवार के 3 लोग झुलसे
Delhi: बाहरी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में शनिवार सुबह एक घर के अंदर खड़ी ई-स्कूटर की बैटरी अचानक फट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। घटना बी-4 ब्लॉक के एक घर के हॉल में सुबह करीब 9:30 बजे हुई जब स्कूटी
Delhi: बाहरी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में शनिवार सुबह एक घर के अंदर खड़ी ई-स्कूटर की बैटरी अचानक फट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। घटना बी-4 ब्लॉक के एक घर के हॉल में सुबह करीब 9:30 बजे हुई जब स्कूटी चार्ज पर लगी थी।
स्कूटर की मालकिन 40 वर्षीय Preeti Mishra ने बताया कि उन्होंने यह ई-स्कूटी 11 महीने पहले खरीदी थी। शनिवार सुबह जब वह इसे चार्ज कर रही थीं, तब उन्हें महसूस हुआ कि बैटरी काफी गर्म हो रही है। जैसे ही उन्होंने जांच करने के लिए सीट खोली, बैटरी में जोरदार धमाका हो गया। इस विस्फोट की चपेट में Preeti Mishra, उनकी 65 वर्षीय मां Rekha Mishra और बेटा Ujjwal आ गए और तीनों झुलस गए।
हादसे के तुरंत बाद तीनों घायलों को Deepchand Bandhu अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हालत स्थिर होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। ई-व्हीकल विशेषज्ञों का कहना है कि बैटरी में ओवरहीटिंग यानी तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाने की वजह से यह विस्फोट हुआ होगा।
विशेषज्ञों ने ई-स्कूटर इस्तेमाल करने वालों के लिए कुछ जरूरी सुरक्षा बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि बैटरी को कभी भी ओवरचार्ज न करें और इसे हमेशा ठंडी जगह पर रखें। अगर बैटरी में कोई सूजन या दरार दिखे या चार्जिंग के दौरान अजीब आवाज आए, तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए। साथ ही, हमेशा कंपनी के ओरिजिनल चार्जर का ही उपयोग करें और स्कूटी चलाने के तुरंत बाद उसे चार्ज पर न लगाएं, पहले उसे ठंडा होने दें। सुरक्षा के लिहाज से संभव हो तो ई-व्हीकल्स को घर के बाहर ऐसी जगह चार्ज करें जहां से बाहर निकलने का रास्ता आसान हो।