Delhi के Keshav Puram में रिहायशी इमारत के बिजली मीटर बोर्ड में लगी आग, 3 लोग बचाए गए

Delhi: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में सोमवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। यह आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगे बिजली मीटर बोर्ड में शुरू हुई थी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते स्थिति को संभाल

Delhi: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में सोमवार तड़के एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। यह आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगे बिजली मीटर बोर्ड में शुरू हुई थी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते स्थिति को संभाला और छत पर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के कंट्रोल रूम को रात करीब 2:03 बजे आग की सूचना मिली थी। घटना Lawrence Road के पास लाल शाही मंदिर के करीब स्थित B-4/180 बिल्डिंग की है। जानकारी के मुताबिक, आग ग्राउंड फ्लोर पर लगे 24 इलेक्ट्रिक मीटरों में लगी थी। दमकल विभाग ने तुरंत चार फायर टेंडर और बाद में एक Bronto Skylift को मौके पर भेजा। स्टेशन ऑफिसर राजेंद्र और असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर आर.के. यादव ने इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व किया।

आग की वजह से इमारत की छत पर तीन लोग फंस गए थे, जिनकी पहचान गौरव (28), कायरा (25) और इंदु बत्रा (55) के रूप में हुई है। फायर फाइटर्स ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों को सुरक्षित बचा लिया। राहत की बात यह रही कि आग चार मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों तक नहीं पहुंची और किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था।